'आतंकवादी हमला था स्वीडन में विस्फोट'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस अधिकारी एंडर्स थार्नबर्ग ने हमले के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, "विस्फोट को गंभीरता से लेने के साथ ही हम सभी तरह के एहतियाती कदम उठा रहे हैं।"
अधिकारियों ने हालांकि मृतक की पहचान उजागर नहीं की है। माना जा रहा है कि मृतक आत्मघाती हमलावर था, जिसका विस्फोटक समय से पहला फट गया।
हमले के ब्योरों पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। आरंभिक जांच में पता चला है कि एक कार में विस्फोट द्रोत्तनिनगाटन और ओलोफ पाल्मस गाटा के चौराहे पर हुआ। जबकि दूसरा विस्फोट ब्रीगारगाटन के गलियों के समीप हुआ। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
पुलिस के अनुसार इन दोनों हमलों का आपस में सम्बंध है। विस्फोटक विशेषज्ञ मृतक के पास से मिले बैग की जांच करने में जुटे हैं।
स्वीडन की राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने रविवार को कहा कि वह जांच का नेतृत्व करेगी। स्टॉकहोम पुलिस का कहना है कि विस्फोट की जगह से उसे पुख्ता फोरेंसिक साक्ष्य मिले हैं, जिनकी विस्फोटों के पहले भेजे गए ई-मेल के साथ जोड़कर जांच की जा रही है।
भेजे गए ई-मेल में कहा गया था कि वर्ष 2007 में मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने और अफगानिस्तान में स्वीडन की सेना की मौजूदगी का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications