असैन्य परमाणु सहयोग की संभावानाएं तलाश रहे भारत व जर्मनी

बर्लिन, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत और जर्मनी अपने सामरिक रिश्ते को मजबूती देने के लिए असैन्य परमाणु वाणिज्यिक साझेदारी की संभावानाएं तलाश रहे हैं।

बर्लिन में शनिवार को जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात के बाद मनमोहन सिंह ने संवाददताओं से कहा, "असैन्य परमाण्विक ऊर्जा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की शुरुआत के लिए परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत को शामिल करने में जर्मनी के दृढ़ समर्थन की हम तहेदिल से सराहना करते हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि मार्केल के साथ वार्ता के दौरान भी उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा एवं ऊर्जा क्षमता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

चांसलर मार्केल ने संवाददाताओं से कहा कि भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय रिश्ते अविश्वास रहित 'सामरिक प्रकृति' के हैं।

मार्केल ने कहा, "भारत के साथ हमारी साझेदारी सामरिक प्रकृति की है। हमारे लक्ष्य महत्वाकांक्षी हैं और कोई अविश्वास नहीं है। इसके विपरीत हम बेहतर ढंग से एक-दूसरे को सहयोग दे रहे हैं।"

मनमोहन ने कहा कि वर्ष 2020 तक 20,000 मेगावाट परमाण्विक ऊर्जा का उत्पादन करना भारत की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके लिए फ्रांस, अमेरिका, रूस, कनाडा और ब्रिटेन के साथ असैन्य परमाणु समझौता हो चुका है।

प्रधानमंत्री दो यूरोपीय देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापसी के दौरान संवाददाताओं से वार्ता कर रहे थे। उनके साथ यात्रा कर रहे विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विवेक काटजू ने कहा कि असैन्य परमाणु के क्षेत्र में जर्मनी की स्पर्धा महत्वाकांक्षी असैन्य परमाणु कार्यक्रम में भारत के लिए मददगार साबित हो सकती है।

काटजू ने विशेष विमान में संवाददताओं से कहा, "जर्मनी को इस क्षेत्र में सार्थक स्पर्धा का अनुभव है। उसकी ऊर्जा की जरूरतें परमाणु ऊर्जा के जरिए पूरी होती हैं।"

उन्होंने कहा कि जर्मनी ने टर्बाइन प्रौद्योगिकी के विकास में भारत को सहयोग देने की इच्छा प्रकट की है। यह प्रौद्योगिकी परमाणु रिएक्टर एवं ऐसे संयंत्रों के लिए सुरक्षा उपायों में भी कारगर है।

प्रधानमंत्री ब्रसेल्स में शुक्रवार को हुए 11वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद शनिवार को बर्लिन में थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि व्यापार समझौते पर चार वर्षो से जमी गर्द साफ हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+