जर्मनी के एक घर में विस्फोट, 1 की मौत
समाचार एजेंसी 'डीपीए' ने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मारा गया व्यक्ति 45 वर्षीय मकान मालिक अथवा 47 वर्षीय उसका साथी है। मकान मालिक की 10 वर्षीय लड़की भी लापता है।
कोलोने के बाहरी इलाके स्थित ब्रुएह्ल कस्बे स्थित घर से मकान मालिक के 12 वर्षीय लड़के को सुरक्षा कर्मियों ने बचा लिया है।
वहीं विस्फोट के बाद घर की तलाशी में खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है और मलबे को हटाया जा रहा है।
शनिवार देर रात हुए विस्फोट से घर पूरी तरह जमींदोज हो गया है। माना जा रहा है घर में विस्फोट गैस की वजह से हुआ, लेकिन जांच अधिकारियों को मौके से गैस का कोई सुराग नहीं मिला है।
शहर के मेयर माइकेल क्रेजबर्ग ने कहा कि सम्भवत: यह एक हादसा है लेकिन किसी भी बात से इंकार नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications