गडकरी सोमवार को इजरायल रवाना होंगे
यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल भारत-इजरायल अनुसंधान और कृषि, सिंचाई, जल प्रबंधन, अक्षय ऊर्जा, फसल उत्पादन, नैनोटेक्न ोलॉजी व बायोटेक्न ोलॉजी जैसी विकास परियोजनाओं का अध्ययन करेगा।
गडकरी भारतीय और इजरायली कम्पनियों द्वारा कृषि क्षेत्र में संयुक्त उद्यम में स्थापित की गई कुछ इकाइयों और संस्थानों का दौरा भी करेंगे।
गौरतलब है कि भारत और इजरायल के कुछ विश्वविद्यालयों ने आपस में करार किए हैं और बड़े पैमाने पर अनुसंधान कार्यो को अंजाम दे रहें हैं।
भाजपा अध्यक्ष की इजरायल की छह दिवसीय दौरे का मकसद दोनों के देशों के नागरिकों के बीच सम्बंधों को बढ़ावा देना भी है। इस दौरान गडकरी इजरायल के उप प्रधानमंत्री डान मेरीडोर और विपक्ष के नेता त्जीपी लिवनी से मुलाकात करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में गडकरी के अलावा भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications