कांग्रेस व राकांपा ने भी दी मुंडे को जन्मदिन की बधाई

'गोपीनाथ मुंडे गौरव समिति' ने बधाई समारोह का आयोजन यहां सन्मुखानंद हाल में किया था।

बधाई समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अध्यक्ष नितिन गडकरी के अलावा शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता एवं केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री विलास राव देशमुख, एनसीपी नेता एवं पर्यटन मंत्री छगन भुजबल मौजूद थे।

मुंडे से तीन दशकों की मित्रता को याद करते हुए देशमुख ने कहा, "जीवन में एक मित्र को कैसा होना चाहिए, मुंडे इसके एक जीते जागते उदाहरण हैं। वह अपने कठिन परिश्रम से सभी को प्रेरित करते हैं।"

वहीं, भुजबल ने कहा कि मुंडे कभी भी चुनौतियों से घबड़ाकर पीछे नहीं हटे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+