जवान ने आत्महत्या से पहले सहयोगी को गोली मारी
सेना के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पहली घटना दिनजान स्थित दूसरे माउंटेन डिवीजन के मुख्यालय में हुई, जहां एक जवान ने आत्महत्या करने से पहले अपने एक सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन को जख्मी कर दिया।
अधिकारी ने बताया, "तैनाती के दौरान दो जवानों में कहासुनी हुई और उनमें से एक ने बंदूक उठाकर अपने सहयोगी पर गोली चला दी।"
इसके बाद उस जवान ने आत्महत्या से पहले अन्य सहयोगियों पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी।
इस गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए हालांकि उनकी मौजूदा हालात के बारे में पता नहीं चल पाया है।
काकोपाथर में शनिवार देर रात एक अन्य घटना में आठवें गढ़वाल राइफल्स के एक जवान ने आत्महत्या कर ली।
अधिकारी ने बताया, "दोनों घटनाओं के छानबीन के आदेश दिए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications