पंजाब में कार चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को बताया कि खुफिया जानकारी के अधार पर शनिवार रात में पुलिस ने जाल फैला रखा था। पूर्व पुलिसकर्मी जोगा सिंह, बिमल सिंह और रिंदरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि चौथा सदस्य इंदरजीत सिंह फरार होने में सफल रहा।
लुधियाना के उप पुलिस महानिरीक्षक परमजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "गिरोह के सदस्य नकली चाभी की मदद से पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और उत्तर प्रदेश से कारें चुराते थे। वे फर्जी कागजात बनवाकर वाहनों को बेच देते थे।"
सिंह ने कहा, "उनके पास से आठ वाहन बरामद किए गए हैं। हमने चोरों के कब्जे से विभिन्न सरकारी विभागों की नकली मुहरें भी बरामद की हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications