अफगानिस्तान में 12 आतंकवादियों का आत्मसमर्पण
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सूबे के गवर्नर अयूब हकयार ने बताया, "12 तालिबानी आतंकवादियों ने स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के सामने हथियार सहित आत्मसमर्पण कर दिया और शांति के लिए काम करने का वादा किया।"
आतंकवादियों द्वारा किए गए आत्मसमर्पण के मामले में तालिबान की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने के दौरान 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications