दक्षिण कोरियाई सेना इस हफ्ते फिर करेगी अभ्यास
सियोल, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई सेना सोमवार से शुक्रवार तक देश भर में 27 ठिकानों पर फिर से समुद्री युद्धाभ्यास करेगी। सियोल के ज्चाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने रविवार को इस खबर की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कोरिया के जल सर्वेक्षण एवं समुद्र विज्ञान प्रशासन (केएचओए) ने अपनी वेबसाइट पर चेतावनी जारी की है। चेतावनी में सभी असैन्य पोतों की रखवाली करने और युद्धाभ्यास के लिए निर्धारित 27 स्थलों से दूर रहने के लिए कहा गया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार विवादास्पद समुद्री सीमा, नार्दन लिमिट लाइन (एनएलएल) के ठीक दक्षिण में पश्चिमी तट से लगे समुद्र में स्थित पांच द्वीपों के पास कोई युद्धाभ्यास नहीं होगा।
सियोल ने अभी पिछले सप्ताह ही गोला-बारूदों से युद्धाभ्यास किया था। यह युद्धाभ्यास सियोल और वाशिंगटन के पीला सागर में सम्पन्न हुए नौसेना के युद्धाभ्यास के बाद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications