दिल्ली में युवती से सामूहिक बलात्कार
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि सुल्तान पुरी इलाके में हुंडई कार में सवार आरोपी युवकों ने युवती का अपहरण करके उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस ने कहा, "सभी आरोपी सुल्तानपुरी इलाके के हैं। उन्होंने युवती को इसी इलाके में छोड़ दिया था जिसे चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।"
इससे पहले दक्षिण दिल्ली में एक 30 वर्षीय बीपीओ कर्मचारी का अपहरण करके उससे दुष्कर्म की घटना हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications