दूरसंचार क्षेत्र को नीतियों में स्थिरता की जरूरत : एसोचैम प्रमुख

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे भारत के दूरसंचार उद्योग को विस्तार करने और घोटालों से बचने के लिए नीतियों में स्थिरता की जरूरत है। एक प्रमुख उद्योग संगठन के नवनियुक्त प्रमुख ने यह बात कही।

एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के नव नियुक्त अध्यक्ष और स्पाइस समूह के प्रबंध निदेशक दिलीप मोदी ने कहा, "किसी भी उद्योग के लिए सबसे जरूरी चीज नीतियों में स्थिरता है।"

सेल्यूलर ऑपरेटर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोदी ने कहा, "इस तरह की स्थिति (नीतियों में लगातार बदलाव) से अस्थिरता पैदा होती है। इसका निवेश और विकास पर बुरा असर पड़ता है।"

उन्होंने कहा, "भारतीय दूरसंचार उद्योग में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं केवल विकास की गति में स्थिरता के लिए सही नीतियों की आवश्यकता है।"

मोदी ने कहा कि संगठन ने वर्ष 2001 से 2009 में आवंटित स्पेक्ट्रम और 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए आधार बनाई गई नीतियों की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की एक सदस्यीय जांच समिति के गठन का स्वागत किया है।

मोदी ने कहा, "हम जांचकर्ताओं के साथ पूरा सहयोग करेंगे लेकिन यह प्रक्रिया तेजी से चलनी चाहिए और नियत समय में पूरी होनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि 1999 की दूरसंचार नीति पुरानी हो गई है और नए दृष्टिकोण पत्र की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "नई नीति के निर्माण के लिए हम सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं। हमारा ध्यान इस बात पर है कि जो भी नीति बने वह स्थिर हो और सभी कम्पनियों को समान अवसर उपलब्ध कराए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+