पंजाब में 2 युवक लाखों के आभूषण के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चेतन जैन और राजस्थान के चिराग भंडारी को देर शनिवार को पुलिस चौकी के पास नियमित तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "उन दोनों ने आभूषण पर लगने वाले आवश्यक उत्पाद कर जमा नहीं किए थे और अवैध रूप से उसे पंजाब ले जा रहे थे। उन्होंने गहनों को मुम्बई के एक व्यापारी से खरीदा था। गहनों को वे पटियाला और लुधियाना के विभिन्न दुकानों में बेचने वाले थे।"
अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने उत्पाद कर मुम्बई में कहां जमा कराया है। उत्पाद शुल्क अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications