कोहरे में बचाव के लिए रेलगाड़ियों में लगेंगे उपकरण
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ए.एस.नेगी ने कहा, "हमने पहले ही 500 उपकरणों को लगाने का आदेश दे दिया है। दिल्ली आने वाली और जाने वाली रेलगाड़ियों में इन उपकरणों को इस महीने के अंत तक लगा दिया जाएगा।"
नेगी ने कहा, "हाल ही में इन उपकरणों का परीक्षण किया गया था और हम इनके परिणामों से संतुष्ट हैं।"
नेगी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर लगाए जा रहे इन उपकरणों को जीपीएस तकनीक के आधार पर इंजनों में ही फिट किया जाएगा। इन उपकरणों से चालकों को रेलवे क्रासिंगो पर सिग्नलों को समझने में सहायता मिलेगी।
नेगी के मुताबिक कोहरे के समय कम दृश्यता की वजह से रेलगाड़ियों के परिचालन में विलम्ब का सामना करना पड़ता है और यह सुरक्षा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications