स्टाकहोम में आत्मघाती विस्फोट
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विस्फोट से कुछ समय पहले कथित तौर पर एक न्यूज एजेंसी को ई-मेल के माध्यम से एक संदेश भेजा गया।
ई-मेल संदेश में कहा गया है कि यह स्वीडन के नागरिकों के मरने का समय है, 'हमारे भाई-बहनों की तरह'। हमलावर ने अफगानिस्तान युद्ध में स्वीडन के शामिल होने और पैगम्बर मोहम्मद के कार्टून छापे जाने की घटना का भी जिक्र किया है।
विदेश मंत्री कार्ल बिल्ट्ड ने इस प्रयास को एक आतंकवादी हमला करार दिया है।
बिल्ट्ड ने ट्विटर पर लिखा, "मध्य स्टॉकहोम के भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुआ यह विस्फोट चिंता का विषय है।"
अपुष्ट खबरों के मुताबिक पुलिस ने मारे गए व्यक्ति के पास से कई विस्फोटक बरामद किए हैं। स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने अपनी पीठ पर विस्फोटक सामग्री बांध रखी थी लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications