अविश्वास प्रस्ताव से पहले रोम में प्रदर्शन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बर्लुस्कोनी का भाग्य इस विश्वास मत पर ही निर्भर है। अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को लाया जाएगा। यदि बर्लुस्कोनी हार जाते हैं तो चुनाव की घोषणा की जाएगी।
देश के मुख्य विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व में रोम में शनिवार को हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। विपक्षी दल का कहना है, "इटली में बदलाव की जरुरत है।"
वहीं, बर्लुस्कोनी ने शनिवार तड़के एक रेडियो कार्यक्रम में सरकार के समर्थन में लाखों लोगों से हस्ताक्षर एकत्र करने की घोषणा की थी। उन्होंने शुक्रवार को यह आरोप लगाया था कि विरोधी दल अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोट खरीदने का प्रयास कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications