प्रधानमंत्री बर्लिन से भारत रवाना
बर्लिन, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दो यूरोपीय देशों बेल्जियम और जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा के बाद शनिवार को भारत के लिए रवाना हो गए।
मनमोहन सिंह ने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान ब्रसेल्स में आयोजित भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में हिस्सा लिया। बर्लिन रवाना होने से पहले उन्होंने बेल्जियम के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की थी। आठ घंटे की यात्रा के बाद जर्मनी पहुंचे सिंह ने यहां की चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications