अफगानिस्तान में नाटो के 6 जवान शहीद
गठबंधन सेना ने हमले में मारे गए जवानों की राष्ट्रीयता उजागर न करते हुए समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' को जारी अपने एक बयान में बताया, "दक्षिणी अफगानिस्तान में आज एक आतंकवादी हमले में 'अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल' के छह सदस्य मारे गए।"
अफगानिस्तान के इस अशांत क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और कनाडा की सेनाएं डेरा डाले हुए हैं।
दिसम्बर महीने के आतंकी हमलों में नाटो के 22 जवानों की जान जा चुकी है, जबकि इस वर्ष जनवरी से अब तक 680 से अधिक जवानों को अपनी जान गवानी पड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications