सड़क हादसे में टैंकर चालक की मौत
हादसा जिले के संडीला इलाके में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर उस वक्त हुआ जब टैंकर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया और इसके बाद उसमें आग लग गई।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक एफ.आर. आर्या ने संवाददाताओं को बताया कि टैंकर में सवार दो लोग झुलस गए जबकि बुरी तरह से घायल चालक रणवीर की जलकर मौत हो गई।
आर्या ने कहा कि हादसे में ट्रक चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करया गया है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications