इराक में बम विस्फोट, 3 मरे, 30 घायल
नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' को बताया कि पूर्वोत्तर बगदाद से करीब 65 किलोमीटर दूर बाकूबा के अल गातून इलाके में एक शिया जूलुस में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया। इस हमले में तीन शिया तीर्थयात्रियों की जान चली गई, जबकि कम से कम सात अन्य घायल हुए।
अधिकारी ने बताया कि पहले बम हमले की जगह पर सड़क किनारे हुए विस्फोट में वहां मौजूद सुरक्षा काफिले के सुरक्षाकमिर्यो सहित 25 लोग घायल हुए। इस हमले में 17 नागरिक और दियाला के 'फेडरल पुलिस फोर्स' के प्रमुख भी घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि इराकी शिया तीर्थयात्री इमाम हुसैन की याद में यहां अपना 10 दिनों का वार्षिक आशुरा धार्मिक उत्सव मना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications