युवती से सामूहिक बलात्कार, 4 गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस के अनुसार युवती एक फैक्ट्री में काम करने वाली अपनी मां को लाने जा रही थी। सुल्तानपुरी बस स्टॉप के पास काली हुंडई एसेंट कार में सवार युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, "युवती ने जब विरोध किया तो वे झगड़ा पर उतारू हो गए। युवती ने चाबी का एक गुच्छा कार पर फेंका, जिससे कार की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया। युवकों ने बलपूर्वक उसे कार में खींच लिया और कथित तौर पर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया।"
एक प्रत्यक्षदर्शी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवती को युवकों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। पुलिस पीड़ित युवती की चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोप में मनीष, रामा और चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वारदात में शामिल नाबालिग लड़के के खिलाफ बाल अपराध कानून के तहत मामला दर्ज किया।
अधिकारी ने कहा, "उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा।"
इससे पहले दक्षिणी दिल्ली में 30 वर्ष की एक बीपीओ कर्मचारी का अपहरण करके चार युवकों ने उससे बलात्कार किया था। पिछले सप्ताह 22 वर्षीय एक युवती को अगवा कर छह युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications