सूफिया मदनी पर मुकदमा चलाने की मंजूरी
सूफिया इस मामले में 10वीं आरोपी हैं। केरल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सूफिया को पिछले वर्ष 18 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था और 23 दिसम्बर को कोच्चि की एक अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस मामले को देखेगी और अगले कुछ दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करेगी।
बस जलाने की घटना 2005 में उस समय घटी थी, जब इस तरह की खबरें आईं कि कोयंबटूर जेल में मदनी के साथ बुरा बर्ताव किया गया। पीडीपी के उग्र कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सार्वजनिक परिवहन की एक बस को जला दिया था।
यह मामला लम्बे समय तक दबा रहा, लेकिन जब इस तरह की खबर आई कि दक्षिण भारत में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख टी.नजीर से सूफिया मदनी के सम्पर्क हैं, तो केरल पुलिस हरकत में आ गई।
नजीर को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बस जलाने की इस घटना में पहला अरोपी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications