..जब बंद हो जाएंगे मोबाइल फोन और जीपीएस
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक विशेषज्ञों का मानना है कि नार्दर्न लाइट्स के कारण यह अनहोनी और अनचाही घटना हो सकती है।
इसका कारण यह है कि सूर्य के ध्रुव पर इसका चुम्बकीय क्षेत्र 50 वर्षो में सर्वाधिक शक्तिशाली होगा, जिसके कारण चुम्बकीय क्षेत्र नियमित से अधिक रफ्तार के कारण चलायमान होगा।
इस कारण सोलर विंड (सूर्य से निकलने वाला ताप) धरती के वातावरण से मिल जाएगा और अपने दायरे में आने वाली सभी चीजों को प्रभावित करेगा।
नासा के वैज्ञानिकों का मानना है कि वर्ष 2000 के बाद एक बार फिर 2012 में 'सोलर मैक्सिमम' से विद्युतीय शक्ति से चालित चीजों को खतरा है।
यह शक्ति 1958 के बाद सर्वाधिक तीव्र स्तर पर होगी। 1958 में इस शक्ति के कारण सर्वाधिक दिक्कत मेक्सिको के लोगों को उठानी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications