असांजे के वकील का दावा, पीड़िताओं के हैं गुप्त मकसद
समाचार पत्र 'डेली मेल' में रविवार को प्रकाशित खबर में कहा गया है कि स्वीडन में असांजे की वकालत कर रहे बीजोर्न हर्टिग ने कहा है कि उन्होंने गोपनीय पुलिस दस्तावेजों को देखा है, जिनसे जाहिर होता है कि असांजे बलात्कार के इस मामले में बेगुनाह हैं।
हर्टिग ने कहा है कि पुलिस दस्तावेजों से पता चलता है कि दोनों महिलाओं के गुप्त मकसद हैं और वे झूठ बोल रही हैं कि असांजे ने उनके साथ बलात्कार किया था।
ज्ञात हो कि असांजे फिलहाल लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में कैद हैं। पिछले अगस्त में स्टॉकहोम में आयोजित एक संगोष्ठी में इन दोनों महिलाओं से उनकी मुलाकात हुई थी।
हर्टिग ने कहा है, "मैंने जो पढ़ा है, उससे यह स्पष्ट है कि महिलाएं झूठ बोल रही हैं और वे पुलिस के पास एक मकसद के तहत गई थीं। जबकि इस मामले से उनका का कुछ भी लेना-देना नहीं था।"
हर्टिग के हवाले से कहा गया है, "मैं मानता हूं कि यह सबकुछ ईष्र्या और निराशावश किया गया है। मैं साबित कर सकता हूं कि उनमें से एक महिला को जूलियन से बहुत बड़ी अपेक्षा थी।"
हर्टिग ने कहा है, "मैं जो जानता हूं, यदि उसे जाहिर कर पाया तो हर कोई महसूस करेगा कि यह एक अबूझ पहेली है.. यदि मैं ब्रिटिश अदालतों को यह बात पाऊं तो मुझे अनुमान है कि असांजे का प्रत्यर्पण विवाद का विषय बन जाएगा।"
हर्टिग ने कहा, "लेकिन मैं स्वीडिश कानून प्रणाली से बंधा हुआ हूं, जिसके अनुसार किसी जानकारी का सबूत के रूप में इस्तेमाल केवल इसी देश में किया जा सकता है। इस कानून का उल्लंघन करने पर मुझे वकालत के पेशे से अलग होना पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications