उप्र में अधिशासी अभियंता सहित 3 पर मुकदमा
शहर के सासनी गेट थाने में अधिशासी अभियंता परीक्षण आर. के. अग्रवाल और कनिष्ठ अभियंता वरुण कनौजिया व लाइनमैन लालसिंह के खिलाफ रविवार को स्थानीय निवासी लालराम ने यह मुकदमा दर्ज कराया।
सासनी गेट थाना प्रभारी रवि त्यागी ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि दर्ज शिकायत में लालराम ने आरोप लगाया है कि वह शनिवार को अपने घर के बिजली के मीटर में आई गड़बड़ी को ठीक कराने की शिकायत लेकर गये थे। उसी दौरान अग्रवाल व अन्य ने उनसे दो हजार रुपये की घूंस मांगी।
इंकार करने पर बिजली चोरी के झूठे आरोप में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इतना ही नहीं आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की बात पर तीनों ने हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।
त्यागी ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications