झारखण्ड में विधायकों ने विकास निधि का समर्थन किया
बिहार मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एलएडी) बंद करने का फैसला किया जिसके अंतर्गत बिहार के विधायकों को प्रतिवर्ष दो करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाती थी। झारखण्ड में इसके अंतर्गत विधायकों को प्रतिवर्ष तीन करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाती है।
झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और विधायक रघुवर दास ने कहा कि विधायक निधि को खत्म किया जाना चाहिए।
दास ने आईएएनएस से कहा, "विधायक निधि की व्यवस्था खत्म करने के बिहार सरकार के फैसले का हम स्वागत करते हैं। झारखण्ड में भी इस तरह का निर्णय लिया जाना चाहिए।"
वहीं भाजपा के ही दो अन्य विधायक बिहार सरकार के इस फैसले के खिलाफ हैं।
विधायक मानेका सरदार ने कहा, "विधायक निधि खत्म नहीं की जानी चाहिए। विकास कार्यो के लिए हमें इसकी जरूरत होती है।" उनके विचार से कुंती सिंह भी सहमत नजर आईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications