दक्षिण कोरियाई सेना फिर करेगी समुद्र में अभ्यास (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोरिया के जल सर्वेक्षण एवं समुद्र विज्ञान प्रशासन (केएचओए) ने अपनी वेबसाइट पर चेतावनी जारी की है। चेतावनी में सभी असैन्य पोतों की रखवाली करने और युद्धाभ्यास के लिए निर्धारित 27 स्थलों से दूर रहने के लिए कहा गया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार विवादास्पद समुद्री सीमा, नार्दन लिमिट लाइन (एनएलएल) के ठीक दक्षिण में पश्चिमी तट से लगे समुद्र में स्थित पांच द्वीपों के पास कोई युद्धाभ्यास नहीं होगा।
ज्ञात हो कि उत्तर कोरिया ने 23 नवम्बर को योनप्योंग द्वीप पर 100 से अधिक गोले दागे थे। उस घटना में दो दक्षिण कोरियाई सैनिकों और दो नागरिकों की मौत हो गई थी और 18 व्यक्ति घायल हो गए थे।
उस घटना के बाद से दक्षिण कोरिया और उसके सहयोगी अमेरिका ने प्रायद्वीप में संयुक्त युद्धाभ्यास तेज कर दिया है। और सियोल ने पहली बार अमेरिका-जापान समुद्री युद्धाभ्यास के लिए पर्यवेक्षक भेजा है।
वाशिंगटन, सियोल और जापान ने उत्तर कोरिया के बढ़ते उकसावे से निपटने के तरीके पर चर्चा के लिए हाल के सप्ताह में उच्चस्तरीय राजनयिक एवं सैन्य बातचीत आयोजित की थी।
सियोल ने अभी पिछले सप्ताह ही गोला-बारूदों से युद्धाभ्यास किया था। इसके पहले सियोल और वाशिंगटन ने पीला सागर में युद्धाभ्यास किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications