ज्यादा कॉफी पीने से आघात का खतरा
एक शोध से पता चला है कि दिन में एक या दो कप कॉफी पीने वाले लोग यदि दो से चार कप कॉफी पीने लग जाएं तो उनके दिमाग में खून का थक्का जमने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है।
'न्यूरोलॉजी' नाम के जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉफी पीने के तुरंत बाद ऐसे लोगों को जानलेवा आघात भी हो सकता है। दो घंटे के बाद हालांकि कॉफी का असर कम हो जाता है और साथ ही आघात का खतरा भी कम हो जाता है।
आघात का मुख्य कारण कैफीन का उच्च स्तर बताया गया है। समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक कॉफी में पाई जाने वाली कैफीन से सबसे अधिक खतरा उन लोगों को है, जो आमतौर पर एक या दो कप कॉफी पीते हैं और बहुतेरे मौकों पर अपनी कॉफी की खपत बढ़ा देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications