बाघ मेरी फिल्मों से अधिक महत्वपूर्ण हैं : अमिताभ
अमिताभ ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत के दौरान बताया, "बाघ मेरी फिल्मों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। जागरूकता पैदा करने के लिए बच्चों को बाघ क्लब शुरू करना चाहिए।"
इस सिलसिले में अमिताभ और बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम शनिवार शाम पेंच पहुंचे और 13 दिसम्बर तक यहां ठहरेंगे।
पेंच उद्यान के उप निदेशक ओ. पी. तिवारी ने कहा कि दोनों अभिनेता बाघ संरक्षण परियोजना से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि राज्य में छह बाघ संरक्षण अभयारण्यों में से एक पेंच राष्ट्रीय उद्यान 758 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। अंग्रेज साहित्यकार रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध किताब 'जंगल बुक' में भी इसका जिक्र है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "रविवार से बांघ संरक्षण कार्यक्रम 'टेलथन' शुरू हो रहा है। इस दौरान अधिक से अधिक धन एकत्रित किए जाने की उम्मीद है, जिससे कि इन वन्यजीवों का रखरखाव किया जा सके और इन्हें शिकार से बचाया जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications