भारत, जर्मनी ने व्यापार वृद्धि के महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए

बर्लिन, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत और जर्मनी ने रणनीतिक साझेदारी के तहत अपने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करते हुए वर्ष 2012 तक 20 अरब यूरो के वार्षिक व्यापार का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। फिलहाल दोनों देशों का आपसी व्यापार 13 अरब यूरो है। जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

बर्लिन में शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने उम्मीद जताई कि अगले दो साल में व्यापार में वृद्धि का यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

मार्केल ने कहा कि जर्मनी और भारत के सम्बंध रणनीतिक हैं और इसमें आपसी विश्वास की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा, "हमारे लक्ष्य महत्वाकांक्षी हैं और आपसी विश्वास की कोई कमी नहीं है, हमारे बीच बेहतर समन्वय है।"

उन्होंने कहा, "हमने अपने लिए ऊंचे लक्ष्य रखे हैं। हम वर्ष 2012 तक अपने आपसी व्यापार को 20 अरब डॉलर तक बढ़ाना चाहते हैं (लेकिन) इसके लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।"

मनमोहन सिंह ने दोनों देशों के संबंधों में वृद्धि के लिए मार्केल की निजी भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के बावजूद दोनों देश को 2012 तक 20 अरब यूरो के वार्षिक व्यापार का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। दोनों देशों के लिए आपसी सहयोग के बड़े अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच उच्च प्रौद्योगिकी व्यापार की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने मार्केल से जर्मनी के निर्यात प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की मांग की है। इससे दोनों देशों में व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे और इससे दोनों देशों को लाभ होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+