राष्ट्रध्वज के कथित अपमान पर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला

कांग्रेस की राज्य इकाई के महासचिव सुभाष शर्मा और रायपुर शहर इकाई के अध्यक्ष इंद्रचंद धारीवाल के खिलाफ राष्ट्र गरिमा अपमान निवारक अधिनियम-1971 की धारा-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस निरीक्षक आई.एच.खान ने आईएएनएस को बताया, "यह बहुत ही गम्भीर अपराध है। हमने इस मामले को इसलिए दर्ज किया, क्योंकि सभी स्थानीय अखबारों ने कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी के राज्य मुख्यालय में तिरंगे की डिजाइन वाला केक काटते हुए तस्वीर प्रकाशित की है।"

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोनों नेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सूत्रों ने कहा है कि कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष धनेंद्र साहू और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना पर अपनी सख्त नाराजगी जाहिर की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+