रियल एस्टेट निवेश के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प: सर्वेक्षण
एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री (एसोचैम) के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, "देश के शहरी इलाकों में कार्यरत लोगों में से 65 प्रतिशत लोग अपनी मेहनत की कमाई लंबी अवधि के निवेश के रूप में रियल एस्टेट क्षेत्र में लगाना चाहते हैं।"
1,500 लोगों पर किए गए इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया कि ज्यादातर लोगों का मानना है कि शेयर बाजार और सोने जैसे निवेश के विकल्पों के बजाय रियल एस्टेट क्षेत्र में उन्हें गारंटीड रूप से अधिक मुनाफा मिलता है।
रिपोर्ट में कहा गया, "रियल एस्टेट क्षेत्र में ज्यादा निवेश की गारंटी मिलने के साथ लोगों को तेज उतार-चढ़ाव वाले निवेश के अन्य विकल्पों से दूर रहने में भी मदद मिलती है।"
रियल एस्टेट के बाद निवेश के दूसरे सबसे पसंदीदा विकल्प के रूप में लोगों ने सोने को चुना। लोगों का मानना है कि सोना निवेश का सुरक्षित विकल्प है जिसे आसानी से नकदी में परिवर्तित किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications