शरीर को ऊर्जा देता है एक चम्मच शहद

प्राचीन यूनानी एथलीट नियमित तौर पर शहद का सेवन किया करते थे। शहद उनके लिए ऊर्जा का माध्यम था और इसके जरिए ही वे ओलम्पिक खेलों से बड़े आयोजनों के दौरान अपनी ऊर्जा बनाए रखते थे।

इसमें खास बात यह है कि जिस शहद का सेवन आप कर रहे हैं, उसमें किसी प्रकार के बाहरी तत्व नहीं मिले हुए हों। ऐसा शहद रात में लेने से हमारा दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। लीवर में जमा फ्रुक्टोज रात भर दिमाग को काम करने की शक्ति देता है।

शहद रोगों से लड़ने सम्बंधी हमारी क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से हम शरीर को तमाम तरह के विकारों से दूर रख सकते हैं। इसका कारण यह है कि इसमें आंतरिक और बाह्य तौर पर बैक्टीरिया से लड़ने वाले तत्व होते हैं।

सर्दियों में हम आम तौर पर खांसी और जुकाम के शिकार हो जाते हैं लेकिन शहद के सेवन से इससे दूर रहा जा सकता है क्योंकि शहद विषाणुओं को भी दूर रखता है। यह बात शोध में भी साफ हो चुकी है कि शहद में विषाणुरोधी शक्ति होती है।

इंडो-एशियन न्यूज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+