यूनिसेफ को दान देगी फिनएयर
यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) बच्चों के अधिकारों, विकास और संरक्षण के लिए काम करता है।
फिनएयर यूनिसेफ की फिनलैंड शाखा के साथ मिलकर 'चेंज फॉर गुड' अभियान चला रही है।
इसके अलावा कम्पनी अपनी सभी विमान सेवाओं में यात्रियों से दान एकत्रित कर रही है। विमान की सभी सीटों पर यात्री अपनी दानराशि लिफाफे में रखकर सील करते हैं जिसे चालक दल के सदस्य एकत्रित करते हैं।
अपने इस अभियान के तहत अब कम्पनी अपने फेसबुक अकांउट के सभी सदस्यों की ओर से 50 सेंट प्रति सदस्य की राशि यूनिसेफ को दान करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications