फर्जी विकिलीक्स : पाकिस्तानी समाचार एजेंसी के सम्पादक हटाए गए

ऑनलाइन के प्रधान सम्पादक, मोहसिन जे.बेग ने तुर्की से लौटने के तत्काल बाद विकिलीक्स के नाम पर फर्जी खबर जारी करने की जांच का आदेश दिया। बेग प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के साथ तुर्की दौरे पर गए थे।

ऑनलाइन ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि जांच में पता चला कि समाचार एजेंसी के प्रधान सम्पादक की अनुपस्थिति में साजिद ने अपने सम्पादकीय अधिकार का दुरुपयोग किया और एक उच्च संवेदनशील विषय पर विकिलीक्स के नाम पर झूठी खबर तैयार की। इसके बाद साजिद को हटाए जाने का निर्णय लिया गया।

ऑनलाइन ने इस खबर को जारी किए जाने, मीडिया में उसके प्रकाशित होने और सार्वजनिक विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचने पर खेद प्रकट किया है।

ज्ञात हो कि ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क पाकिस्तान की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी है। बेग के हवाले से कहा गया है, "हम एक जिम्मेदार तरीके से इस उपयोगी भूमिका को लगातार निभाते रहेंगे, जैसा कि हमने हमेशा किया है।"

ऑनलाइन की खबर में पाकिस्तान के कबायली इलाकों और बलूचिस्तान प्रांत को कथितरूप से अस्थिर करने में भारत की भूमिका का जिक्र किया गया था और कहा गया था कि ये बयान भारत में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत के थे और विकिलीक्स ने इसे जारी किया।

ऑनलाइन ने शनिवार को दावा किया था कि "यह खबर इस्लामाबाद से प्रकाशित होने वाले अखबार 'डेली मेल' से उठा ली गई थी।"

ऑनलाइन ने कहा है, "माना जाता है कि यह अखबार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के करीब है और यह खबर जानबूझकर गढ़ी गई थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+