उप्र में वांछित अपराधी गिरफ्तार
जिले के खुल्दाबाद थानाक्षेत्र में 30 साल के शाबीर अहमद नाम के आपराधी को शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया जबिक उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।
शाबीर पर इलाहाबाद, कौशांबी, फतेहपुर और जौनपुर जिले में हत्या व अपहरण के करीब 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी करके शाबीर को गिरफ्तार किया गया। शाबीर पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। बिहार के बड़े अपराधियों से भी इसके संपर्क थे।
पुलिस अधीक्षक (शहर) एस. एस. बघेल ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि शाबीर के फरार साथियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications