गूगल अर्थ और स्ट्रीट व्यू का एकीकरण करेगा गूगल
इस सेवा में नक्शे के जरिए जगह की पहचान करने की सुविधा उपलब्ध होगी और उसे जूम करके उसके त्रिविमीय दृश्यों को आसानी से देखा जा सकेगा।
इस सेवा के लिए गूगल ने अपने ब्राउजर से स्ट्रीट व्यू को हटाकर उसे गूगल अर्थ में समाहित कर दिया है। इन दोनों के सम्मिलित रूप को गूगल अपने नए वर्जन गूगल अर्थ 6 के जरिए पेश करेगा।
अब तक गूगल अर्थ के जरिए महाद्वीप और देशों की सैटेलाइट तस्वीरें देखी जा सकती थीं और शहर, गलियों और आवासीय क्षेत्रों को देखने के लिए स्ट्रीट व्यू का उपयोग किया जाता था। स्ट्रीट व्यू में उपयोग की जाने वाली तस्वीरें कारों पर कैमरे लगाकर विभिन्न शहरों और गलियों से एकत्रित की गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications