बोलीविया में 20 लाख आबादी भयानक भुखमरी से पीड़ित
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि एलिजा पैनेड्स ने कहा है कि इस देश में भयानक भुखमरी से पीड़ित लोगों की संख्या में पिछले कुछ वर्षो में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बढ़ोतरी का प्रतिशत बहुत निम्न है।
पैनेड्स ने कहा, "मैं समझती हूं कि उपाय किए जा रहे हैं। समाजवादी राष्ट्रपति एवो मोरल्स की सरकार ने खाद्य सुरक्षा मुहैया कराने को प्राथमिकता दी है, और एफएओ उसमें मदद करता है।"
पैनेड्स ने कहा कि 1992 में दुनिया की 26 प्रतिशत आबादी भयानक भुखमरी से पीड़ित थी। लेकिन उसके बाद से स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। और मौजूदा समय में दुनिया की लगभग 23 प्रतिशत आबादी भयानक भुखमरी से पीड़ित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications