नेपाल में भारतीय दूत के बचाव में उतरी सरकार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां कहा, "नेपाल में भारतीय दूत के खिलाफ मीडिया में छपी खबरें आधारहीन हैं। भारत सरकार का सूद पर पूरा विश्वास है।"
विदेश कार्यालय ने भारतीय समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' में छपी रिपोर्ट को 'गलत' बताते हुए खारिज कर दिया। रिपोर्ट में नेपाल के राजनीतिक खेमों में उनकी बढ़ती अलोकप्रियता और उनके प्रतिस्थापन्न के सम्बंध में बताया गया था।
रिपोर्ट में नेपाल के कुछ माओवादी नेताओं के हवाले से बताया गया था कि माओवादी नेता सूद के कामकाज से खुश नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications