भाजपा के विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव पर बरसे सिब्बल

सिब्बल ने यहां पत्रकारों को बताया, "अब हम समझते हैं कि भाजपा के लिए संसदीय विशेषाधिकार कानून केवल संसद में कामकाज रोकने के लिए ही नहीं है, बल्कि वह मेरे मंत्रालय में व्यवधान उपस्थित करने के लिए भी है।"

ज्ञात हो कि वर्ष 2001 से 2009 तक किए गए 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच एक सदस्यीय समिति से कराने के सिब्बल के फैसले पर भाजपा ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की धमकी दी है।

भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा कि पार्टी सिब्बल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने के लिए गंभीरता से सोच रही है। क्योंकि सिब्बल ने जांच समिति की घोषणा संसद में करने के स्थान पर एक संवाददाता सम्मेलन में की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+