रेलवे स्टेशनों पर विज्ञापन के नए-नए तरीके
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में अहमद ने बताया कि भारतीय रेल पर वाणिज्यिक प्रचार से आमदनी में पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2009-10 में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई।
उन्होंने सदन को यह भी जानकारी दी कि पिछले कुछ वर्षो के दौरान भारतीय रेल पर वाणिज्यिक प्रचार में कुछ नई अवधारणाएं लागू की गई हैं, जिसमें थोक विज्ञापनों का अधिकार शामिल है।
अहमद ने बताया कि वर्ष 2008-09 और 2009-10 के दौरान मुम्बई क्षेत्र सहित भारतीय रेल पर वाणिज्यिक प्रचार के जरिए होने वाली आमदनी क्रमश: 157.47 करोड़ रुपये और 170.70 करोड़ रुपये है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications