नवंबर में चीन की औद्योगिक उत्पादन विकास दर 13.3 फीसदी
नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स (एनबीएस) ने शनिवार को यह आंकड़ा प्रकाशित किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एनबीएस के हवाले से बताया कि जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से नवंबर माह तक कुल 11 महीनों की औद्योगिक उत्पादन विकास दर 15.8 फीसदी रही, जो जनवरी से अक्टूबर माह तक कुल 10 महीनों की विकास दर से 0.3 फीसदी कम है।
सरकारी कम्पनियों की विकास दर नवंबर में 10.9 फीसदी दर्ज की गई है। सामूहिक स्वामित्व वाली और ज्वाइंट स्टॉक्स वाली कम्पनियों की विकास दर क्रमश: 10.8 और 14.4 फीसदी रही है।
विदेशों में कारोबार करने वाली कम्पनियों ने इस महीने 11.7 फीसदी की दर से विकास किया। भारी उद्योग कम्पनियों की विकास दर 13.6 फीसदी रही और हल्के उद्योग वाली कम्पनियों की विकास दर 12.7 फीसदी रही।
गौरतलब है कि यहां औद्योगिक विकास दर की गणना कम्पनियों के कुल उत्पादन मूल्य से कुल लागत मूल्य को घटाने के बाद की गई है।
नवंबर में सरकार ने पाया कि कुल 503 उत्पादों में से 407 के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications