त्रिपुरा स्थानीय निकाय चुनाव में 90 फीसदी मतदान
राज्य चुनाव आयोग के सचिव गोविंद चंद्र भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि 4,34,512 मतदाताओं में से 90 फीसदी लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।
राज्य सरकार ने मतदान को देखते हुए शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया था। मतगणना का काम मंगलवार को होगा।
अगरतल्ला के 140 साल पुराने अगरतल्ला नगर परिषद के 35 सीटों और 15 नगर पंचायतों के कुल 195 सीटों के लिए हुए इस चुनाव में कुल 533 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें रिकार्ड 279 महिला उम्मीदवार थीं। इनमें और खास तौर से महिलाओं उम्मीदवारों में 70 फीसदी ने पहली बार चुनाव लड़ा है।
चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन माकपानीत वाममोर्चा, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने प्रत्याशी खड़े किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications