कश्मीर में खेलते समय ग्रेनेड फटा, 1 किशोर की मौत
इफ्तिखार और मुख्तियार को मेंधर कस्बे के समीप जंगल में एक ग्रेनेड मिला था। दोनों उसके साथ खेल रहे थे। इसी समय हुए विस्फोट में इफ्तिखार की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई मुख्तियार घायल हो गया।
उल्लेखनीय है कि मेंधर जिला नियंत्रण रेखा के समीप है। आतंकवादी ज्यादातर इस इलाके का इस्तेमाल घुसपैठ के लिए करने के साथ ही जंगलों में हथियार भी छोड़ देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications