राजनाथ ने की दिग्विजय के विरुद्ध जांच की मांग
राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "करकरे ने उन्हें क्यों फोन किया?..और दिग्विजय सिंह इस मामले पर दो वर्ष तक चुप क्यों थे..दिग्विजय का यह बयान किसी बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि वह दिग्विजय के विरुद्ध जांच का आदेश दे।"
उन्होंने कहा, "यह सचमुच जांच का विषय है कि दिग्विजय ने किस आधार पर ऐसा बयान दिया। हम केंद्र सरकार से तुरंत जांच की मांग करते हैं।"
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा था, "आतंकी हमले में शहीद होने से मात्र दो घंटे पहले करकरे ने मुझसे फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि चूंकि वह मालेगांव विस्फोट मामले की जांच कर रहे हैं, इसलिए उनके परिवार और उन्हें कुछ से धमकी मिली है, क्योंकि वे इस मामले की जांच से नाराज हैं।"
भाजपा नेता ने कहा, "मैं करकरे जैसे राष्ट्रवीर की सत्यनिष्ठा पर कभी कोई सवाल नहीं उठा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications