मिजोरम को विकास कार्यो में निजी क्षेत्र की साझेदारी का सुझाव
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि योजना आयोग के सदस्य बी. के. चतुर्वेदी और मुख्य सचिव पू वान हेला के नेतृत्व में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक के दौरान निजी क्षेत्र की साझेदारी का सुझाव दिया गया।
उन्होंने बताया, "चतुर्वेदी ने अधिकारियों से बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को निजी भागीदारी के लिए खोलने को कहा। उन्होंने विकास में समानता लाने को लेकर विचार करने को भी कहा। साथ ही राज्य के विकास दर में तेजी लाने के मकसद से निजी क्षेत्र के लिए दरवाजे खोलने का सुझाव दिया।"
चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य में कृषि विभाग के साथ मिलकर नारियल तेल का एक कारखाना खोलने के साथ इसकी शुरुआत की जा सकती है। मिजोरम में कुछ औद्योगिक और खाद्य प्रसंस्करण गतिविधि शुरू करने की जरूरत है।
योजना आयोग के सदस्य ने राज्य के अधिकारियों से कहा, "लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कौशल विकास करना चाहिए। इससे विकास को तेजी मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications