करकरे पर दिग्विजय की टिप्पणी व्यक्तिगत : कांग्रेस

दिग्विजय ने कहा है कि करकरे ने उनसे कहा था कि कुछ हिंदूवादी समूहों से उनकी जान को खतरा है।

कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने संवाददाताओं से कहा, "दिग्विजय सिंह और हेमंत करकरे का मध्य प्रदेश से ताल्लुक होने के नाते वे दोनों एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से जानते थे। उनके बीच निजी वार्ता भी होती थी। मैं मानता हूं कि सिंह ने यह टिप्पणी पार्टी प्रवक्ता के तौर पर नहीं दी है। निश्चित तौर पर पार्टी इस पर कोई टिप्पणी करना नहीं चाहती।"

उल्लेखनीय है कि करकरे का ताल्लुक मध्य प्रदेश से है।

द्विवेदी ने कहा कि सिंह ने करकरे के साथ हुई 'निजी बातचीत' को एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक किया, इसमें पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।

यह ताजा विवाद तब गहराया, जब सिंह ने कहा कि 2008 में आतंकी हमले में शहीद होने से कुछ ही घंटे पहले करकरे ने उन्हें फोन पर बताया था कि चूंकि वह मालेगांव विस्फोट मामले की जांच कर रहे हैं, इसलिए उन्हें हिंदूवादी संगठनों से धमकी मिली है, क्योंकि इस मामले में कथित तौर पर कुछ हिंदूवादी समूह संलिप्त रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+