'सेव टाइगर' अभियान के लिए सिवनी पहुंचे अमिताभ
भोपाल, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। समाचार चैनल एनडीटीवी द्वारा बाघों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान 'सेव टाइगर' का सीधा प्रसारण रविवार को मध्य प्रदेश के शिवनी जिले स्थित पेंच राष्ट्रीय पार्क से किया जाएगा। इसके लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अन्य कलाकार शिवनी पहुंच गए हैं।
पेंच राष्ट्रीय पार्क से 'सेव टाइगर' अभियान का सीधा प्रसारण रविवार नौ बजे शुरू किया जाएगा। शिवनी के पुलिस अधीक्षक रमन सिंह सिकरवार ने अमिताभ बच्चन और शंकर महादेवन के शिवनी पहुंचने की पुष्टि की। महानायक के शिवनी पहुंचने की खबर सुनते ही भारी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications