झारखंड के पूर्व नौकरशाह के घर की कुर्की
पुलिस उप निरीक्षक मधुसूदन बारी ने कहा कि हमने अलखदेव प्रसाद के घर को कुर्क किया है। वे फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी का वारंट कई महीने पहले जारी किया गया था।
प्रसाद पर हजारीबाग जिले में उपायुक्त पद पर रहते हुए पारामेडिकल कर्मचारियों की भर्ती में रिश्वत लेने का आरोप है। वे चयन करने वाले बोर्ड के भी अध्यक्ष थे।
इस साल अप्रैल में उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। रांची के अशोक नगर क्षेत्र में उनके घर पर भी सूचना भेजी गई थी, पर उन्होंने समर्पण नहीं किया। वे अभी भी फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications