अफजल गुरु को फांसी देने की मांग
'ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंर्ट' के अध्यक्ष एम. एस. बिट्टा की अगुवाई में संसद हमले की नौवीं बरसी के दो दिन पहले ही रैली का आयोजन किया गया।
बिट्टा ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के मामले में सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए और गुरु को जल्द से जल्द फांसी देनी चाहिए।
जंतर मंतर पर रैली के दौरान सभा को संबोधित करते हुए बिट्टा ने कहा, "आतंकवाद से निपटने में सरकार को अब गंभीरता दिखानी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ किस तरह की लड़ाई लड़ी जा रही है जबकि मुम्बई हमले और वाराणसी में विस्फोट हो रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि संसद पर हमले के दौरान नौ सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। कश्मीर घाटी के सोपोर जिले के रहने वाले गुरु को संसद हमले की साजिश में दोषी पाया गया था। दिसम्बर 2002 में एक अदालत ने गुरु को मौत की सजा सुनाई थी। जबकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने अक्टूबर 2003 में मौत की सजा की पुष्टि की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने भी उच्च न्यायालय के फैसले पर अपनी मुहर लगाई थी।
इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications