तकनीकी गड़बड़ी से दिल्ली मेट्रो सेवा बाधित
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया, "तकनीकी गड़बड़ी के कारण मेट्रो सेवाओं के संचालन में देरी हुई। गड़बड़ी को अब ठीक कर लिया गया है।"
पिछले कुछ हफ्तों से खासकर सुबह और शाम को व्यस्तम समय के दौरान मेट्रो रेलगाड़ियों में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण चलते मेट्रो सेवाएं बाधित होने की कई घटनाएं देखने को मिली हैं।
मेट्रो से नियमित यात्रा करने वाली प्रज्ञा वत्स ने बताया, "अक्सर तकनीकी खामियों और देरी की वजह से मेट्रो अविश्वसनीय हो गई है।"
स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा अलिसा वैई ने कहा, "तकनीकी गड़बड़ी, भारी भीड़ और विलम्ब मेट्रो की रोजमर्रा की कहानी बन गई है।"
तकनीकी गड़बड़ी के कारण जहांगीरपुरी-गुड़गांव मार्ग पर भी शनिवार को रेलगाड़ियां देरी से चलीं, खासकर कुतुब मीनार से हुड्डा सिटी सेंटर तक।
डीएमआरसी के अधिकारी ने कहा कि तकनीकी खामियों को पूरी तरह बचा नहीं जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications